World · BREAKING

ब्रेकिंग न्यूज़ | राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे उपेंद्र कुशवाहा

ब्रेकिंग न्यूज़

Admin ·Aurangabad Bihar ·3 min read ·June 24, 2026 ·49 views
ब्रेकिंग न्यूज़ | राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे उपेंद्र कुशवाहा गोह (औरंगाबाद), 24 जून 2026: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद Upendra Kushwaha आज बुधवार, 24 जून 2026 को औरंगाबाद जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री कुशवाहा अपराह्न 4:00 बजे गोह विधानसभा क्षेत्र के देवहरा बाजार पहुंचेंगे, जहां वे वंदना हार्डवेयर दुकान के उद्घाटन एवं शुभ गृह प्रवेश समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, व्यवसायी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत श्री कुशवाहा दाउदनगर प्रखंड के संसा गांव जाएंगे, जहां वे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता रवि मल्होत्रा के नए आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल होकर शुभकामनाएं देंगे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उनके आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
Tagged Aurangabad news